पिछले 5 सालों से अभिलेश श्रीभारती संगठन के श्रेष्ठ नेतृत्व का सबसे पसंदीदा चेहरा: फरमान हिंदुस्तानी
सब समाज एकता संगठन ने पिछले पांच वर्षों के दौरान संगठन के अद्वितीय नेतृत्व और कार्यक्षमता को मान्यता देने के लिए "बेस्ट लीडरशिप अवार्ड 2020-24" अर्थात श्रेष्ठ नेतृत्व अवार्ड 2020- 24 का वर्चुअल आयोजन रविवार को संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान हिंदुस्तानी ने संगठन की उपलब्धियों और नेतृत्व की भूमिका को रेखांकित किया । वर्चुअल कार्यक्रम में संगठन के माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संगठन प्रमुख, और राष्ट्रीय मैनेजमेंट टीम के अध्यक्ष अभिलेश श्रीभारती को सब समाज एकता संगठन परिवार की ओर से "बेस्ट लीडरशिप अवार्ड सर्टिफिकेट 2020-24" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें संगठन को नई दिशा और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान हिंदुस्तानी ने अपने वक्तव्य में कहा, "अभिलेश श्रीभारती ने संगठन के लिए जो योगदान दिया है, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जमीन पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास किया और संगठन को एक मजबूत और प्रभावी पहचान दिलाई । उन्होंने संगठन के सदस्य से लेकर संगठन प्रमुख तक का सफर कई सारे चुनौतियों से लड़ते हुए अपने बेहतर नेतृत्व के आधार पर तय किया । पिछले पांच सालों से वह संगठन के सबसे सिर्फ नेतृत्व का पसंदीदा चेहरा रहे हैं इसीलिए हम उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"अभिलेश श्रीभारती के नेतृत्व में संगठन ने सामाजिक न्याय, समता और एकता के क्षेत्र में कई नई पहल की जिसमें पर्यावरण रक्षा जीवन सुरक्षा अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान, सर्व स्वस्था सर्व निरोग अभियान, केमिकल हटाओ जैविक अपनाओ अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान मुख्य रूप से शामिल है।
इनके अतिरिक्त सब समाज एकता संगठन के नेतृत्व में कई सारे सामाजिक सुधार अभियानों का संचालन किया, जिसमें वंचित और जरूरतमंद वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए विशेष प्रयास किए गए। शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न अभियान शुरू कीं गयी जिन्होंने देश और समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए लीडर कन्वेंशन ट्रेनिंग प्रोग्राम के साथ कई सारे चर्चात्मक वर्चुअल मीटिंग आयोजित की। संगठन को मजबूती देने के लिए संगठन में उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और कई सारे महत्वपूर्ण बदलाव किया।
सब समाज एकता संगठन की इस वर्चुअल कार्यक्रम में देशभर से संगठन के सदस्य और पदाधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े थे। इसमें संगठन की उपलब्धियों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन, और अभिलेश श्रीभारती के योगदान का विशेष विवरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन संगठन की आगामी योजनाओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान हिंदुस्तानी द्वारा दिए गए प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ। यह आयोजन सब समाज एकता संगठन की अद्वितीय नेतृत्व शैली और इसकी सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।वही संगठन के वर्चुअल कार्यक्रम में पुरस्कार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा संगठन प्रमुख अभिलेश श्रीभारती ने कहा "यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि संगठन के हर सदस्य के प्रयासों का परिणाम है । मैं सभी को धन्यवाद देता हूं और वादा करता हूं कि संगठन को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करूंगा हर चुनौतियों से लड़ते हुए संगठन को एक नया दिशा देने की हमारी हर संभव कोशिश होगी।"