अजय ठाकुर के नेतृत्व में गांव-गांव पहुंचेगा कारवां, जनता से होगा सीधा संवाद
रायपुर, 4 अक्टूबर। पूजा-अर्चना एवं क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद के साथ रविवार को बरौली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अजय ठाकुर के नेतृत्व में ‘बरौली स्वाभिमान यात्रा’ का शुभारंभ हुआ। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने स्नेह एवं आशीर्वाद देकर यात्रा को समर्थन दिया।
यात्रा के दौरान अजय ठाकुर गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं को करीब से समझेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि बरौली के प्रत्येक गांव और परिवार की बात मजबूती से सामने आए और विकास की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे।
पहले दिन यात्रा रायपुर से शुरू होकर दहेली, फरीदपुर, नगला छिद्धू सिंह होते हुए ततार गढ़ी पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके सुझाव और समस्याएं सुनी गईं।
अजय ठाकुर ने कहा कि ‘बरौली स्वाभिमान यात्रा’ केवल जनसंपर्क अभियान नहीं, बल्कि जनता से जुड़ने और उनके सुख-दुःख में सहभागी बनने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बरौली की जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही इस यात्रा की सबसे बड़ी ताकत है।
बरौली चलेगा, बरौली बदलेगा।
स्वाभिमान के साथ, सम्मान के साथ।

