AMU में छात्र आंदोलन तेज, 11वें दिन भी यासिर फहद की भूख हड़ताल जारी


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। 11वें दिन भी छात्र यासिर फहद भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्रों का कहना है कि प्रशासन से बातचीत के बावजूद उनकी मांगों पर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है!

इसी के विरोध में छात्रों ने लाइब्रेरी बंद कराकर प्रदर्शन किया। छात्र मोहम्मद बिलाल ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। वहीं छात्र आरिश ने आरोप लगाया कि प्रशासन बातचीत के बजाय पुलिस के जरिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। छात्रों का कहना है कि लाइब्रेरी बंद करने का उद्देश्य पढ़ाई रोकना नहीं, बल्कि आंदोलन के प्रति समर्थन जुटाना है!

प्रदर्शनकारी छात्रों के मुताबिक यासिर फहद का निलंबन वापस लेने, छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR और अन्य मांगों पर कार्रवाई के बाद ही छात्रसंघ चुनाव के मुद्दे पर आगे बातचीत होगी। छात्रों ने साफ किया है कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसका दायरा और बढ़ सकता है!


और नया पुराने

Random Manga

Magspot Blogger Template

Ads

نموذج الاتصال