महात्मा ज्योतिवा फुले देश के सबसे महत्वपूर्ण दार्शनिकों और लेखकों में से एक थे

 

महात्मा ज्योतिवा फुले देश के सबसे महत्वपूर्ण दार्शनिकों और लेखकों में से एक थे 







 ज्योतिवा फुले महाराष्ट्र के एक जाति-विरोधी समाज सुधारक, सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ भारत में महिला शिक्षा का बीड़ा उठाया था महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ अस्पृश्यता और जाति व्यवस्था के साथ दलितों और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा फुले ने 1873 में 'सत्यशोधक समाज' की स्थापना की उक्त विचार अपना दल एस बुलन्दशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने महात्मा ज्योतिबा फूले की 134वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अपना दल एस बुलन्दशहर के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में व्यक्त किए।

जिला अध्यक्ष ने कहा महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल,1827 को पुणे में हुआ था। उनका परिवार कई पीढ़ी पहले सतारा से पुणे आकर फूलों के गजरे आदि बनाने का काम करने लगे ज्योतिबा फुले का मुख्य उद्देश्य समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के अधिकार को बढ़ावा देना था। उन्होंने भारतीय समाज की संरचना को चुनौती दी, जहां जाति और वर्ग के आधार पर भेदभाव होता था। फुले ने अपने जीवन को उन लोगों के उत्थान के लिए समर्पित किया, जिन्हें समाज ने लंबे समय तक दबी हुई आवाज़ों के रूप में देखा था।उन्होंने महिलाओं एवं विधवाओं के कल्याण के लिए काम किए। स्त्रियों की दशा सुधारने और उनकी शिक्षा के लिए ज्योतिबा ने 1848 में एक स्कूल खोला। यह देश में पहला विद्यालय था। लड़कियों को पढ़ाने के लिए जब कोई योग्य अध्यापिका नहीं मिलीं तो इस काम के लिए उन्होंने अपनी सावित्री फुले को इस योग्य बनाया।उनकी समाजसेवा देखकर 1888 ई. में मुंबई की एक विशाल सभा में उन्हें 'महात्मा' की उपाधि दी गई। जिला अध्यक्ष ने कहा आजाद भारत में समाज के दबे कुचले पिछड़े अति पिछड़े वर्गों की आवाज को सड़क से सदन तक उठाने का कार्य हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ मंत्री भारत सरकार मा अनुप्रिया पटेल जी कर रही हैं।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी तथा संचालन जिला महासचिव अब्दुल खालिक अंसारी ने किया बैठक में जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी,जिला महासचिव अब्दुल खालिक अंसारी,पुरूषोतम सैन जिला उपाध्यक्ष,हामिद अली सैफी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच,भगवत जाटव जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति मंच,हाजी सबील अंसारी जिला उपाध्यक्ष,आरिफ सैफी विधान सभा अध्यक्ष सदर,राजेंद्र बाल्मीकि,राजीव अग्रवाल चिकित्सा मंच,छोटे यादव,डा संजीव जिला अध्यक्ष चिकित्सा मंच, एडवोकेट आशीष वर्मा,मोहम्मद आकिल,शहरान अंसारी,आरिफ, आदि मुख्य रूप से उपस्थित 

और नया पुराने

Random Manga

Magspot Blogger Template

Ads

نموذج الاتصال