बुलंदशहर: शिकारपुर में राजस्व टीम पर हुए हमले के विरोध में लेखपालों का अनिश्चितकालीन धरना।
बुलंदशहर : खुर्जा तहसील में लेखपाल का धारनारत हैं। जानकारी के अनुसार शिकारपुर के एक गांव में आईजीआरएस के निस्तारण को गई राजस्व टीम पर विगत 18 नवंबर को हमला हुआ था। शिकारपुर में राजस्व टीम पर हुए। हमले में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार गर्ग घायल हुए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग को लेकर लेखपाल संघ के बैनर तले धरना जारी किया गया। हमले के विरोध में लेखपालों ने मिलकर अनिश्चितकालीन धरना जारी किया है। कार्रवाई होने तक जारी रहेगा पूर्ण कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन।