कोहरे में टकराया 15 वाहन, 4 घंटे बाद तरह दिल्ली- कानपुर हाईवे


 

गभाना। घने कोहरे के चलते दिल्ली- कानपुर हाईवे पर पैराई ओवरब्रिज पर 15 से अधिक वाहन आपस में भिड़े। हादसा गभाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी को गंभीर चोट नहीं है। लेकिन, हादसे के चलते यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। ये सभी वाहन दिल्ली से अलीगढ़ की ओर आ रहे थे।वहीं मेरठ के सरधना में सरूरपुर थाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे पर अत्यधिक धुंध के चलते एक बोलेरो ने गोटका गांव के सामने भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार दी। जिसमें भैंसा की मौत हो गई और किसान कई फुट हवा में उछलकर नीचे जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गया।उधर, हादसे के बाद पीछे चल रहे चार ट्रक आपस में टकरा गए। शोर-शराबा होने पर आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों का आता देख आरोपित बोलेरो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं, घायल किसान को एंबुलेंस की सहायता से मेरठ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बोलेरो के आगे शीशे पर पुलिस लिखा हुआ था। 

और नया पुराने

Random Manga

Magspot Blogger Template

Ads

نموذج الاتصال