*चोला थाना उपनिरीक्षक कोमल उपाध्याय द्वारा काउंसलिंग करने के बाद पारिवारिक विवादों को खत्म करने में कामयाब*
बुलन्दशहर : चोला थाना क्षेत्र के गांवो में कुछ समय से देखने को मिल रहा है। कि पिछले कई वर्षों से नवयुक्त शादी करने के बाद छोटी छोटी बातों को ले कर घर में ग्रह क्लेश होने के बाद अपने मायके में रह रही थी। जिसकी शिकायत दोनों तरफ से चोला थाना पर दी गई थी। तहरीर आने के बाद थाना प्रभारी विजय कुमार सक्सेना ने तत्काल से संज्ञान लेते हुए। उपनिरीक्षक कोमल उपाध्याय को लगाया गया। उपनिरीक्षक कोमल उपाध्याय द्वारा आए दिन किसी न किसी दंपति को थाना चोला पर बुला कर काउन्सलिंग करने के परिणाम स्वरूप सभी जोड़ो को मिलाने का काम किया। एक प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों की सहमति लिखवा कर उनको खुशी खुशी उनके घर भेजा जा रहा है। बीते महीने में अत्यधिक जोड़ो को मिलवा दिया गया है। जिसमें सभी दंपतियों ने उपनिरीक्षक कोमल उपाध्याय सहित पूरे स्टाफ का शुक्रिया अदा करते हुए। खुशी खुशी आपके घर गए।