स्वास्थ्य से समाज सुधार तक: राष्ट्रहित में समर्पित सब समाज एकता संगठन की अद्वितीय पहल

 स्वास्थ्य से समाज सुधार तक: राष्ट्रहित में समर्पित सब समाज एकता संगठन की अद्वितीय पहल








यदि संकल्प अटूट हो और आत्मविश्वास अडिग हो, तो बड़े-बड़े पहाड़ भी रास्ता छोड़ देते हैं। यह कहावत सब समाज एकता संगठन पर पूरी तरह से लागू होती है। एक समय था जब यह संगठन केवल दो-चार लोगों के छोटे समूह के रूप में अस्तित्व में था, लेकिन आज अपनी विचारधारा, निष्ठा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के कारण यह देश के 27 राज्यों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुका है। संगठन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में समाज कल्याण हेतु अनेकों अभियान संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य हर वर्ग को एकजुट कर राष्ट्र के विकास में योगदान देना है।

इसी कड़ी में मंगलवार, 25 मार्च 2025 को संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान हिंदुस्तानी के नेतृत्व और मिर्जा तनवीर बेग की उपस्थिति में निष्कर्ष हॉस्पिटल के सहयोग से एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रोगियों की जांच, दवा वितरण और उपचार की व्यवस्था की गई, जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आकाश भाटी, डॉ. अजमल खान, कालू भाटी, सानू भाटी, फैजान मेवाड़ी, मोनिका और मनीषा सहित चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। इस अभियान का लाभ 200 से अधिक लोगों ने उठाया, जिससे यह साबित हुआ कि समाज सेवा के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता कितनी मजबूत है। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रमुख अभिलेश श्रीभारती ने "सब निरोग, सर्व स्वस्थ" अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि यदि जज्बा, जज्बात में हो, तो हालात बदले जा सकते हैं। अभिलेश श्रीभारती ने आगे कहा कि हम न केवल समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यह कार्य आसान नहीं है, चुनौतियों से भरा हुआ है, लेकिन समाज सेवा और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्य के आगे कोई भी चुनौती बड़ी नहीं हो सकती। तमाम कठिनाइयों, परेशानियों और बाधाओं के बावजूद संगठन अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर बढ़ रहा है और आगे भी समाज के हित में कार्य करता रहेगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता को बढ़ावा देना, गरीब और जरूरतमंदों की सहायता करना और राष्ट्र के विकास में योगदान देना है। भविष्य में भी संगठन अपनी नीतियों और उद्देश्यों के साथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगा और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।।।

और नया पुराने

Random Manga

Magspot Blogger Template

Ads

نموذج الاتصال