दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से छीने गये 02 मोबाइल फोन, चोरी की 01 बाइक व अवैध असलहा बरामद।

                                                                     

छिनैती की घटना कारित करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से छीने गये 02 मोबाइल फोन, चोरी की 01 बाइक व अवैध असलहा बरामद।

 


 जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 05-02-2025 को थाना ककोड पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान झाझर- दनकौर रोड से 02 अभियुक्तों को छीने गये दो मोबाइल, चोरी की एक 01 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया व आपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत अभियुक्त ललित से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतसू बरामद किया गया। 

अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना ककोड पर पंजीकृत मुअसं- 48/25 धारा 304(2) बीएनएस में धारा 317(2),317(5) बीएनएस व 3/4/25 शस्त्र अधि0 की वृद्धि करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-*

1- ललित पुत्र रंजीत निवासी ग्राम बुर्ज थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर।

2- शिवम पुत्र रनपाल सिंह निवासी ग्राम जमालपुर थाना ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर।

*बरामदगी का विवरण-*

1- 02 मोबाइल फोन

2- 01 मोटरसाइकिल स्पलैंडर बिना नम्बर

3- 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस

4- 01 अवैध चाकू


 गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 29.01.2025 को थाना ककोड़ क्षेत्रान्तर्गत से मोबाइल छीनने की घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में थाना ककोड़ पर मुअसं- 48/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को थाना खुर्जा नगर क्षेत्र से चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं- 109/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। 

*गिरफ्तार अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास-*

1- मुअसं- 48/25 धारा 304(2), 317(2),317(5) बीएनएस व 3/4/25 शस्त्र अधि0 थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर।

2- मुअसं- 109/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. श्री नरेन्द्र कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना ककोड़।

2. उ0नि0 गुरुवचन सिंह, उ0नि0 मनेन्द्र सिंह

3. का0 अरुण कुमार, का0 अशोक दीक्षित

      

और नया पुराने

Random Manga

Magspot Blogger Template

Ads

نموذج الاتصال