उत्तर प्रदेश के आगरा में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यमुना के पुल पर बोरे में बंद युवती की लाश मिली। शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के जवाहरपुल पर रात अज्ञात व्यक्ति एक महिला का शव बोरे में रख कर फेंक गया। महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस के अनुसार हत्या कर शव को यमुना में फेंकने का प्रयास था, पर किसी राहगीर के आने पर हत्यारा शव को पुल पर फेंक कर भाग निकला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।रात एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जवाहर पुल पर बोरे में सामान रखकर फेंकने की शिकायत मिली थी। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास दूसरे मामले की तफ्तीश के लिए क्षेत्र में ही थे। सूचना पर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। बोरे को खोलने पर पुलिस को उसमें एक महिला का शव मिला। महिला की उम्र करीब 28 वर्ष है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं।महिला की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि कहीं और हत्या के बाद शव को यमुना में फेंकने के लिए लाया गया है। डीसीपी सिटी ने बताया कि महिला का शव फेंकने वाले की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है।
युवती की हत्या कर फेंकी लाश...यमुना के पुल पर बोरे में बंद मिली, शरीर पर थे चोट के कई निशान
byDivya Star News
-
0

