तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी के साइड मारने से थ्री व्हीलर पलटा कई सवारी हुई गंभीर रूप से घायल
बुलन्दशहर : खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के पास धरपा बिजली घर के पास कट पर बुलन्दशहर की ओर जा रही क्रेटा गाड़ी ने थ्री व्हीलर को साइड मार दी। जिस के कारण खुर्जा की ओर से बुलन्दशहर की ओर जा रहे थ्री व्हीलर चालक मुजम्मिल खान पुत्र इलियाश ने बचाने की कोशिश करने पर भी थ्री व्हीलर पलट गया। जिसके कारण थ्री व्हीलर में बैठी सवारी के गोपाल पुत्र ओमकार आयु लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम कशेरु तहसील गभाना जनपद अलीगढ़, सुनील कुमार पुत्र लल्लू राम लगभग आयु 43 वर्ष लखीमपुर खीरी, काजल पत्नी लक्ष्मण लगभग आयु 22 वर्ष गांव पलड़ा की रहने वाले हैं। जो कि थ्री व्हीलर पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। ओर आगे की कार्यवाही में लग गई।