खुर्जा पुलिस की शिव कुमार नाम के बदमाश से हुई मुठभेड़
बुलन्दशहर : आज दिनांक 20.1. 2024 को थाना खुर्जा नगर पुलिस ने एक अभिसूचना के आधार पर मदनपुर गेट पर संबंधित व्यक्ति/ वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय जेवर की तरफ से एक स्कूटी पर सवार संबंधित व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रोकना का इशारा किया गया। तो नहीं रुका बल्कि स्कूटी को तेजी से लेकर चंदौस मोड की तरफ भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया। तो कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के पास बदमाश की स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। बदमाश द्वारा अपने आप को पुलिस टीम द्वारा गिरता देख बदमाश ने पुलिस की टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षा के जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान शिवकुमार पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम छायंसा जनपद फरीदाबाद हरियाणा के रूप में हुई। जिनको उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध असला, कारतूस, 20 लाख रुपये, एक स्कूटी बरामद किए हैं। बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके द्वारा 17 11.2024 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के साथ टप्पे बाजी की घटना कारीत कर 20 लख रुपए की चोरी की गई थी। जिसके संबंध में थाना खुर्जा नगर में केस पंजीकृत है। बदमाश पर पहले भी दर्जनों मुकदमे चल रहे हैं।




