विजय सिंह अपनी पत्नी रानी, दोनों बेटियों स्वीटी (18), राधा (15) और बेटे विकास (12) के साथ के खेत में गेहूं की फसल काटकर एकत्रित कर रहे थे। तभी बिजली कड़कने लगी। तेज आवाज के साथ बिजली परिवार के पास गिरी। किसी को पलक झपकने तक का मौका नहीं मिला और आंखों के आगे अंधेरा छा गया। बिगड़े मौसम में 5 अप्रैल की शाम गेहूं की फसल को बचाने के लिए एक किसान परिवार पट्टे पर लिए खेत में फसल काटने में लगा हुआ था कि बिजली गिर गई, जिससे किशोरी राधा (15) की मौत हो गई, जबकि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।कस्बा जवां के विजय सिंह ने बताया कि परिवार के पालन पोषण के लिए पांच बीघा जमीन पट्टे पर लेकर गेहूं की खेती की थी, फसल अब पककर तैयार हो गई थी लेकिन कुछ दिन से बिगड़े मौसम से उनकी फसल के खराब होने की आशंका पर 5 अप्रैल को वह अपनी पत्नी रानी, दोनों बेटियों स्वीटी (18), राधा (15) और बेटे विकास (12) के साथ के खेत में गेहूं की फसल काटकर एकत्रित कर रहे थे।बताया गया है कि दोपहर बाद मौसम तेजी सेे बिगड़ने लगा और और बिजली कड़कने लगी। शाम 4:00 बजे करीब तेज आवाज के साथ बिजली परिवार के पास गिरी किसी को पलक झपकने तक का मौका नहीं मिला और आंखों के आगे अंधेरा छा गया, आसपास के कुछ किसान और परिवार के लोगों ने कुछ दूरी पर छोटी बेटी राधा को तड़पते हुए देखा, जो बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस कर बेहोशी हो गई थी।
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और राधा को तत्काल उपचार के लिए छेरत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से किशोरी को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से परिवार में मातम छा गया।
परिजनों ने बताया कि राधा ने हाल ही में जनता इंटर कॉलेज छेरत में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। वह दो बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर की थी। हादसे की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन परिजन किशोरी के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, देर शाम शव के पंचनामा की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा था। लेखपाल प्रतीक गुप्ता व कानूनगो सुंदरपाल ने मौके का निरीक्षण किया है।
पट्टे पर लेकर की थी गेहूं की फसल
स्थानीय लोगों ने बताया है कि विजय सिंह खेती के साथ-साथ राजमिस्त्री का काम भी करते थे। उनके पास खुद का खेत सात बीघा है। इस बर उन्होंने पांच बीघा खेत पट्टे लिया था, जिसमें गेहूं के फसल बोई थी। बीते दिनों हुई बारिश से फसल को नुकसान हुआ था। रविवार को विजय की पत्नी बच्चों के साथ फसल काट रही थीं

