स्थानीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने सेवा और जागरूकता की अनूठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी के कुशल निर्देशन में स्वयंसेवकों ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर ग्रामीणों को जागरूक भी किया।
पदयात्रा और जागरूकता नारे
शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत जागरूकता पदयात्रा से हुई। कार्य स्थल तक जाने वाली इस यात्रा के दौरान स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने जोश-खरोश के साथ सड़क सुरक्षा, संक्रामक रोगों से बचाव, नारी शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर प्रेरक नारे लगाए। इन नारों के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एकजुट होने का संदेश दिया गया।
मंदिर परिसर में श्रमदान
डॉ. दीपक चौधरी के मार्गदर्शन में सभी स्वयंसेवकों ने मढ़ौला स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में सघन सफाई अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने परिसर की साफ-सफाई करने के साथ-साथ वहाँ लगे पेड़-पौधों की निराई-गुड़ाई की और उन्हें पानी दिया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने श्रमदान के माध्यम से धर्म और संप्रदाय के प्रति सजग रहने तथा सामुदायिक संपत्तियों की देखभाल करने का संदेश प्रसारित किया।

