आग से हजारों का सामान जलकर राख

 आग से हजारों का सामान जलकर राख 



ककोड़। क्षेत्र के गांव वैर में दो लोगों के झोपड़ी नुमा मकानों में आग लगने से दो बकरी के बच्चों की मौत समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी निटू पुत्र रामौतार अपनी झौपड़ी  में बकरी के बच्चों को बांध देता है। शुक्रवार दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने से झुलसने से बकरी के दो बच्चे मर गए। आग फैलने से बराबर में शाहिद पुत्र असगर की झौपड़ी नुमा मकान में रखा हजारों का कीमती सामान जलकर राख हो गया। शाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर के सदस्य नमाज पढ़ने गये हुए थे। अचानक लगी आग से प्लाट में बनी झौपड़ी में बंधे दो पशु भी झुलस गए।  आग से शाहिद के भाई आबिद की बाइक जलकर राख हो गई।आग से घर में रखे पंखा,कूलर, बिस्तर, चारपाई आदि करीब 50 हजार का घरेलू सामान जल गया। लेखपाल जितेश शर्मा ने बताया कि आग से झुलसे पशुओं का उपचार कराया गया है। जबकि मृत बकरी के बच्चों को दफन कराया गया है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।

أحدث أقدم

Random Manga

Magspot Blogger Template

Ads

نموذج الاتصال