घने कोहरे का कहर आपस में टकराए लगभग 20 वाहन मची चीखपुकार

 बुलंदशहर : घने कोहरे का कहर आपस में टकराए लगभग 20 वाहन मची चीखपुकार








बुलंदशहर : खुर्जा देहात के एन एच 91 पर भयंकर सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार लगभग 20 से अधिक वाहन आपस में टकराए। इस हादसे में लगभग 30 लोग घायल हो गए। जिसमें करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर हायर सेंटर रेफर अलीगढ़ के लिए कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की सहायता से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना आज सुबह कोहरे के चलते 9:00 बजे दिल्ली अलीगढ़ के हाईवे एनएच 91 पर खुर्जा देहात थाने के पास ठंडी प्याऊ के पास रोडवेज बस सामने से आ रही थी। जो सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद एक के बाद एक कई दर्जनों वाहन आपस में टकराते हुए चले गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस राहत कार्य में जुटी। पुलिस ने पहले रोड डाइबर्ड कर इसके बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया।

أحدث أقدم

Random Manga

Magspot Blogger Template

Ads

نموذج الاتصال