खुर्जा में गोली मारकर फौजी गौरव की हत्या। परिवार में मचा कोहराम




 बुलंदशहर के खुर्जा में गोली मारकर फौजी गौरव की हत्या। परिवार मचा कोहराम


बुलंदशहर : खुर्जा जंक्शन के विमला नगर में कल रात वारदात हुई। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे। महज 12000 रुपए का तगादा करने पर फौजी को गोली मार दी। फौजी गौरव सिंह कलकत्ता से छुट्टी पर अपने घर खुर्जा आया हुआ था। घटना को अंजाम दे कर हत्यारोपी फरार हो गए। मौत से पहले बयान देकर जवान अपने क़ातिल का नाम बता गया। अस्पताल में उपचार के दौरान फौजी गौरव सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया गया। मृतक के परिवार में सूचना पर कोहराम मच गया। पुलिस ने दो हत्यारोपियों के खिलाफ को रिपोर्ट दर्ज कर ली।


मृतक की शादी को लगभग दो साल हो चुके है। पत्नी का नाम संगम है। विमला नगर निवासी सत्यबीर ने बताया कि बेटा छुट्टी पर घर पर आया हुआ था। और मोहल्ले के बाबूलाल ने एक लाख बीस हजार रुपए उधार लिए थे। जब उधार पैसे वापस मांगे तो बाबूलाल भड़क गया। उन्होने यह भी कहा कि बाबूलाल ने अपने साथी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है। इसकी सूचना मौके पर लोगो ने दी हमे जाकर देखा तो गौरव जमीन पर गिर पड़ा था। और देख गोली पेट में लगकर कमर से पार हो गई है। घायल गौरव को कैलाश हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों ने शव को खुर्जा जक्शन के फ्लाई ओवर पर रखकर जाम लगाया। मौके पर एस पी आर ए रोहित मिश्रा ने फरार बाबूलाल हत्यारोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया।

أحدث أقدم

Random Manga

Magspot Blogger Template

Ads

نموذج الاتصال