मदरसे में छात्रा से दुष्कर्म करता रहा उस्ताद,अश्लील वीडियो वायरल करने धमकी देकर बार-बार बुलाता रहा


 

मुरादाबाद। उस्ताद का दर्जा माता-पिता से भी ऊपर होता है। लेकिन, मझोला क्षेत्र के मदरसे का उस्ताद छात्रा को बार-बार कार्यालय में बुलाकर अश्लील हरकतें करता था। छात्रा पर निकाह के लिए दबाव भी बनाया। अश्लील वीडियो बनाकर कई बार होटल भी लेकर गया था। इससे आजिज छात्रा ने आग लगाकर जलाने का भी प्रयास कर चुकी है।

बदनामी के डर से उसने किसी से कुछ नहीं कहा। दोबारा छेड़छाड़ होने पर उसने पूरी बात स्वजन को बताई। अब स्वजन ने आरोपित को गिरफ्तार कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।

मदरसे का उस्ताद करता था छेड़छाड़

वर्ष 2021 अगस्त माह से जयंतीपुर के मदरसे का उस्ताद छात्रा को परेशान कर रहा था। उसने उस्ताद और शागिर्द के बीच के पवित्र रिश्ते को दरकिनार कर दिया था। छात्रा को कार्यालय में बुलाने के बाद काफी-काफी देर तक देखता रहता था। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ शुरू हो जाती थी। छात्रा को डराकर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। छात्रा के मना करने के बाद फिर उसे अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी जाती थी। इसके साथ ही छात्रा को कई बार होटल में भी बुलाया गया।निकाह का भी रखा था प्रस्ताव

26 मार्च 2022 को उस्ताद ने उससे निकाह करने का प्रस्ताव भी रखा। छात्रा ने उम्र अधिक होने के साथ ही स्वजन की मंजूरी नहीं होने की बात कहकर मना कर दिया। इसके बाद से उसे लगातार परेशान करने लगा। छात्रा अंदर ही अंदर घुटती रही। स्वजन के सामने शर्मिंदा होने के कारण उसने यह बात नहीं बताई। लगातार फोन काल आने पर वह सहम गई।

खुद को लगा ली थी आग

छात्रा को कुछ नहीं सूझा तो 17 नवंबर 2023 को उसने खुदको आग लगा ली। इससे वह झुलस गई। स्वजन ने काफी मशक्कत के बाद उसका उपचार कराया। अब वह पूरी तरह ठीक हो चुकी है। इसके बाद स्वजन ने उसका प्रवेश स्कूल में करा दिया। इसके बाद तो उस्ताद उसका पीछा करने लगा। रोज का यही हाल होने पर फिर उसने स्वजन को पूरी बात बताई। तब स्वजन ने उस्ताद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि उस्ताद जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

أحدث أقدم

Random Manga

Magspot Blogger Template

Ads

نموذج الاتصال