समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद किसानों का 8 दिन से चल रहा धरना समाप्त।

 समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद किसानों का 8 दिन से चल रहा धरना समाप्त।

************************************










बुलंदशहर,उत्तर प्रदेश- किसानों को डी ए पी उपलब्ध कराने, नैनो डी ए पी व नैनो यूरिया जबरन किसानों पर थोपना बंद करने, मंडी मे धान की लूट बंद करने,बिजली बिलों मे धांधली बंद करने,गन्ने के रेट 500 रुपए घोषित करने, टूटी सडकों की मरम्मत करने दलितों,अल्पसंख्यकों, महिलाओं का उत्पीड़न रोकने,कानून व्यवस्था दुरुस्त करने, तहसील मे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने आदि मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा मंडल कमेटी शिकारपुर के बैनर तले 28 फरवरी 2024 से आरम्भ हुआ धरना उपजिलाधिकारी शिकारपुर के समस्याओं के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।

         आंदोलनकारी किसानों को सम्बोधित करते हुए किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव चंद्रपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार की तमाम घोषणा फर्जी सिद्ध हो रही है। फसल बुआई के समय किसानों को डी ए पी नहीं मिल रही है।किसानों पर जबरदस्ती नैनों डी ए पी थोपी जा रही है। मौसम की मार के चलते धान का उत्पादन काफी गिरा है।इसके बावजूद मंडी मे धान की लूट जारी है। राज्य सरकार ने अभी तक गन्ने का रेट घोषित नही किया है। 

    किसान सभा के मंडल अध्यक्ष जयभगवान शर्मा ने कहा कि तहसील भ्रष्टाचार के अड्डे मे तब्दील हो गयी है। छोटे छोटे कामों के लिए किसान महीनों तहसील के चककर लगाते हैं परन्तु भ्रष्टाचार मे लिप्त अधिकारी समस्याओं को हल करने की बजाये उन्हे उलझाये रखते हैं। किसानों के त्रुटिपूर्ण बिलों को ठीक नही किया जा रहा है। नगर व गाँवो मे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। मामूली वर्षा अथवा घरों मे इस्तेमाल होने वाले पानी से भी जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने किसानों से बड़ी संख्या मे धरने मे पहुँचने की अपील की।

     भाकियू टिकैत के नेता व पिंटू प्रमुख, महामंत्री योगेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष लीलू प्रधान ने पंचायत मे पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

     उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल ने पंचायत मे पहुंच कर मांगो से सम्बन्धित ज्ञापन लिया।और अपने स्तर की समस्याओं को हल करने व शेष मांगो को शासन को भेजनें का आश्वासन दिया। किसानों नेताओं और उपजिलाधिकारी के बीच 5 नवंबर 2024 को वार्ता कर समस्याओं को हल करने की सहमति बनी।

       धरने की अध्यक्षता सरदार अर्जुन सिंह व संचालन श्रीकृष्ण ने किया । किसानों को बच्चू सिंह , मूलचंद त्यागी सुभाष त्यागी, तुंगल सिंह , सुनील कुमार , वीरेंद्र लौर, गजेंद्र सिंह, साबिर अली,बुंदू खा मांगेराम त्यागी, वीरपाल सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।

أحدث أقدم

Random Manga

Magspot Blogger Template

Ads

نموذج الاتصال