भीड़ ने युवक की पीट पीट कर ले ली जान


 

मुंबई। मुंबई के गोरेगांव इलाके में ओवरटेकिंग को लेकर हुई झड़प के बाद आकाश माइन नाम के शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुंबई की डिंडोशी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने सभी को 22 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।


मामूली विवाद में हुई मौत

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, पीड़ित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का सदस्य था। मलाड ईस्ट में ऑटोरिक्शा चालकों के साथ उस व्यक्ति का झगड़ा हुआ। इसके बाद भीड़ ने युवक पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

पत्नी और पिता को भी लगी चोट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 12-15 दोस्तों के ग्रुप ने आकाश को पीट-पीटकर मार डाला। जब आकाश की पत्नी उसे बचाने गई तो युवकों ने उसे भी पीटा, जिसमें उसका गर्भपात हो गया। घटना के दौरान आकाश के पिता भी वहीं मौजूद थे। आकाश को बचाते समय उनकी आंख पर गहरी चोट लगी है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में घटना मलाड ईस्ट (मुंबई) की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उस व्यक्ति को उसके परिवार के सामने बेरहमी से पीटा गया। वीडियो में एक महिला भी दिखाई दे रही है, जो उसे भीड़ से बचाने के लिए उसके शरीर पर लेटी हुई है। वहीं मौजूद एक बुजुर्ग लोगों से माफी मांग रहा है।


और नया पुराने

Random Manga

Magspot Blogger Template

Ads

نموذج الاتصال