हरियाणा के चुनावी रण में कांग्रेस को भाजपा से सिर्फ 1 लाख 18 हजार 198 वोट कम मिले हैं, जिसकी बदौलत कांग्रेस भाजपा से 11 सीट कम जीत पाई। आइए आपको सीटों की संख्या और मत प्रतिशत के हिसाब से पूरा गणित समझाते हैं -
भाजपा ने 55 लाख 48 हजार 800 वोट (39.94%) लेकर 48 सीट जीती
कांग्रेस ने 54 लाख 30 हजार 602 वोट (39.09%) लेकर 37 सीट जीती
निर्दलीयों ने 16 लाख 17 हजार 249 वोट (11.64%) लेकर तीन सीट जीती
इनेलो ने 5 लाख 75 हजार 192 वोट (4.14%) लेकर 2 सीटें जीती
आम आदमी पार्टी ने 2 लाख 48 हजार 455 वोट (1.79%) हासिल किए। कोई सीट नहीं जीती।
जननायक जनता पार्टी ने 1 लाख 25 हजार 22 वोट (0.90%) हासिल किए। कोई सीट नहीं जीती।
नोटा को 53 हजार 300 (0.38%) वोट प्राप्त हुए