CM योगी को फातिमा ने दी थी जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

 *CM योगी को फातिमा ने दी थी जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार*





सीएम योगी आदित्यानाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। योगी को धमकी देने वाली एक महिला है जिसने सीएम को इस्तीफा देने को कहा था। धमकी भरे मैसेज में कहा गया था कि अगर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ 10 दिनों में इस्तीफा नहीं देते तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। आईटी में बीएससी करने वाली महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है।

*मानसिक रूप से अस्थिर है महिला*

फातिमा अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। अधिकारी ने बताया कि उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि खान ने ही यह संदेश भेजा था।

*ATS ने लगाया पता*

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने उल्हासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर महिला का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

और नया पुराने

Random Manga

Magspot Blogger Template

Ads

نموذج الاتصال